logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Andheri By-Poll: संजय राउत का भाजपा पर हमला, कहा- उम्मीदवार की हार को भांपकर पीछे हटी


मुंबई: शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अंधेरी (पूर्व) विधानसभा उपचुनाव से अपने उम्मीदवार को यह महसूस करने पर हटा लिया कि वह उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना की उम्मीदवार के खिलाफ हार जाएंगे।  पात्रा चॉल पुनर्विकास मामले के आरोपी राउत ने विशेष अदालत परिसर में कुछ पत्रकारों और अपने समर्थकों से बात की। पात्रा चॉल मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की जा रही है।  

 शिवसेना सांसद को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश एमजी देशपांडे के समक्ष पेश किया गया था। राउत की हिरासत को मंगलवार तक के लिए बढ़ा दिया गया। जमानत की सुनवाई में शामिल होने के बाद राउत ने अदालत परिसर में अपने समर्थकों और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। शुरुआत में, वह पत्रकारों से बात करने से कतरा रहे थे और कह रहे थे कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं है, क्योंकि वह न्यायिक हिरासत में हैं।    

भाजपा के फैसले के बारे में पूछे जाने पर राउत ने दावा किया, “भाजपा ने एक सर्वेक्षण किया था, जिसमें कहा गया था कि उनके उम्मीदवार (मुरजी पटेल) कम से कम 45,000 मतों से उपचुनाव हार जाएंगे। यही कारण है कि उन्होंने नाम वापस लेने का फैसला किया।” महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे द्वारा उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को रविवार को एक पत्र लिखने के बारे में पूछे जाने पर राउत ने कहा, “यह सब स्क्रिप्टेड (तयशुदा) है।”   

इससे पहले दिन में भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उनकी पार्टी ने अंधेरी पूर्व उपचुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “भाजपा ने पहले भी कुछ उपचुनाव नहीं लड़े थे।” उन्होंने कहा कि मुरजी पटेल चुनाव जीत जाते। सोमवार को अपना नामांकन वापस लेने वाले पटेल के सामने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना के धड़े की ऋतुजा लटके मुख्य प्रतिद्वंद्वी थीं। इस साल मई में शिवसेना विधायक रमेश लटके की मृत्यु के कारण अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें: 

  • हमारा उम्मीदवार 51 % मत लेकर जीतने वाला था लेकिन संस्कृति को जीवित ऱखने हम पीछे हटे- बावनकुले