logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को राशन दुकानों पर मिलेगी निःशुल्क साड़ियां


मुंबई: अब राशन की दुकानों पर अनाज के साथ-साथ साड़ियां भी मिलेंगी. राज्य सरकार के कपड़ा उद्योग विभाग ने इस संबंध में निर्णय लिया है. इस योजना का लाभ राज्य में अंत्योदय राशन कार्ड धारक परिवारों को मिलेगा. प्रत्येक परिवार को हर वर्ष राशन की दुकान पर एक साड़ी मुफ्त मिलेगी. दिलचस्प बात यह है कि इन साड़ियों का वितरण सरकार द्वारा तय त्यौहार के दिनों में किया जाएगा.

कपड़ा विभाग ने एक एकीकृत और शाश्वत कपड़ा नीति की घोषणा की है. इस नीति के अनुसार यह योजना 2023 से 2028 तक पांच वर्षों के लिए निर्धारित की गई है. राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों की संख्या 24 लाख 58 हजार 747 है. इन सभी परिवारों को अगले पांच वर्षों तक हर साल एक साड़ी मुफ्त दी जाएगी.

राज्य सरकार देगी निधि 

इस योजना को राज्य मशीनरी निगम क्रियान्वित करेगा. वर्ष 2023-24 के लिए निगम एक साड़ी 355 रुपए में खरीदेगा. इस योजना के लिए साड़ियों के उत्पादन, परिवहन, विज्ञापन, प्रचार-प्रसार, भंडारण और परिवहन पर होने वाला खर्च राज्य सरकार द्वारा निगम को दिया जाएगा.