logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र विधान परिषद में नए सदस्यों की नियुक्ति, राज्यपाल ने सात नवनिर्वाचित सदस्यों को किया मनोनीत


मुंबई: राज्यपाल द्वारा नियुक्त 12 विधायकों में से 7 विधायकों ने आज विधान भवन में शपथ ली इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के अलावा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी अनुपस्थित थे किसी भी बड़े नेता की अनुपस्थिति में इन नेताओं के समर्थकों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक तीन घंटे पहले एमएलए की लॉटरी जीतने वाले ये सात लोग कौन हैं?

राज्यपाल ने जिन सदस्यों विधान परिषद् में नियुक्त किया है इनमें चित्रा वाघ, विक्रांत पाटिल, धर्मगुरु बाबूसिंह महाराज राठौड़, पंकज छगन भुजबल, इदरीस इलियास नाइकवाड़ी, हेमंत श्रीराम पाटिल, डॉ मनीषा कायंदे का नाम शामिल हैं।  

विधानसभा परिषद में कई सीट लंबे वक्त से खाली पड़ी थीं। विधानसभा परिषद के नियुक्त किए गए नए सदस्यों को विधान परिषद की उपसभापति डॉ नीलम गोर्हे ने पद और गोपनीयता की  शपथ दिलाई। विधान परिषद के इन सात नवनिर्वाचित सदस्यों में तीन सीटें भाजपा और दो-दो सीटें एनसीपी अजित पवार गुट और शिवसेना शिंदे गुट को मिली हैं।