logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

बेमौसम बारिश से कृषि फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता राशि मंजूर


मुंबई: राज्य सरकार ने दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 की अवधि के दौरान बेमौसम बारिश के कारण कृषि फसलों के नुकसान की भरपाई हेतु किसानों की मदद के लिए 24 करोड़ 67 लाख 37 हजार रुपये के वितरण को मंजूरी दे दी है। इस आशय का एक सरकारी निर्णय जारी किया गया है। राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल ने यह जानकारी दी। 

सरकार का फैसला जारी हो चुका है और इस फैसले से प्रभावित किसानों को मदद और राहत मिलेगी। राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा कि राज्य सरकार ने दिसंबर, 2023 और जनवरी, 2024 की अवधि के दौरान कृषि फसलों के मुआवजे के लिए प्राप्त प्रस्ताव के अनुसार इस सहायता के वितरण को मंजूरी दे दी है।

पाटिल ने कहा, “भारी बारिश, बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण कृषि फसलों को नुकसान होने की स्थिति में राज्य सरकार किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है।”

उन्होंने कहा कि सरकार ने बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से कृषि फसलों के नुकसान पर संशोधित दर से 2 के बजाय 3 हेक्टेयर तक सहायता देने का निर्णय लिया है।