logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

एसटी महामंडल हर साल खरीदेगी 5000 बसें, परिवहन मंत्री प्रताप‌ सरनाईक ने की घोषणा


मुंबई: एसटी कॉर्पोरेशन हर साल अपनी 5000 साधारण लालपरी बसें खरीदने जा रहा है। इसके लिए निगम के तहत पांच साल की योजना बनायी जायेगी। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने निगम में किसी भी तरह से बसें लीज पर नहीं लेने का भी अहम फैसला लिया है।

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने परिवहन आयुक्त कार्यालय में एसटी निगम के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान मंत्री ने कहा कि एसटी निगम के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष स्व-स्वामित्व की 5 हजार सामान्य लालपरी बसों की खरीद हेतु पंचवर्षीय योजना बनाई जायेगी। निगम अब लीज पर बसें नहीं लेगा। उन्होंने नई बसों के तीनों तरफ डिजिटल विज्ञापन की व्यवस्था करने का सुझाव दिया।

मंत्री ने कहा कि निगम को आय बढ़ाने के लिए अनुपूरक योजनाएं लानी चाहिए, कर्मचारियों को हर महीने की 7 तारीख तक वेतन देने का ध्यान रखना चाहिए। परिवहन मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निगम से प्राप्त होने वाली धनराशि को अग्रिम रूप में प्राप्त करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के भी निर्देश दिये। 

देखें वीडियो: