logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

बावनकुले ने फिर उद्धव ठाकरे पर हमला बोला,कहां ठाकरे की बेईमानी की सजा एक मराठा मर्द ने लिया


मुंबई: भाजपा प्रदेशअध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले  ने फिर एक बार उद्धव ठाकरे  पर निशाना साधा है। शनिवार को एक जगह बोलते हुए चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे की बेईमानी का बदला राज्य के एक मराठा मर्द ने लिया है। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार को ठोकर मारकर एकनाथ शिंदे,शिवसेना से अलग हुए थे और अब वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री हैं। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे सरकार ने बीते 8 सालों में राज्य में हुए विकास कामों पर ब्रेक लगा दिया था. और बीते ढाई साल से विकास काम हुए ही नहीं। बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि अन्याय करने वाले से ज्यादा अन्याय सहने वाला दोषी होता है। उद्धव ठाकरे ने बेईमानी की थी, वह एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार के जाल में फंस गए थे और उन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री पद के लालच में सरकार बनाई थी। उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद के लालच में आकर महाराष्ट्र राज्य का सत्यानाश कर दिया था। बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे 18 महीने तक महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री रहे। इस दौरान वह सिर्फ फेसबुक लाइव करते हुए नजर आए। इन 18 महीनों के दौरान वह मंत्रालय तक भी नहीं गए। मैं बीते 20 साल से विधायक हूं लेकिन ऐसे हालात कभी नहीं देखे थे। खैर, अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अठारह घंटे काम कर राज्य को आगे बढ़ाने और जनता की भलाई के लिए काम कर रहे हैं।