logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

दशहरा रैली के पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे को बड़ा संदेश, हरिवंश राय की कविता ट्वीट कर कही बड़ी बात


मुंबई: जब से शिवसेना दो गुटों में बंटी है। तब से एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे गुट (Udhav Thackeray Group) लगातार एक दूसरे को असली शिवसेना बताने में लगे हैं। इसी क्रम में दोनों गुटों ने दशहरा रैली को लेकर जोरदार तैयारी की है। शिंदे गुट जहां बीकेसी (BKC Ground) और उद्धव गुट शिवजी पार्क पर रैली (Shivaji Park) करने वाले हैं। सभा के लिए रैली स्थल पर बड़ी संख्या में शिवसैनिक पहुंचने लगे हैं। रैली शुरू होने के पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ट्ववीट कर उद्धव ठाकरे हमला बोला है।

मुख्यमंत्री शिंदे ने हरिवंश राय बच्चन की कविता ट्वीट करते हुए कहा, "मेरे बेटे, बेटे होने से मेरे उत्तराधिकारी नहीं होंगे, जो मेरे उत्तराधिकारी होंगे, वो मेरे बेटे होंगे।"  इस दौरान उन्होंने विचारांचेवारसदार ऐसा हैशटैग इस्तेमाल किया। 

बीकेसी आने का किया आवाहन 

इसके पहले मुख्यमंत्री शिंदे ने ट्वीट कर जनता को विजयदशमी की शुभकामना देते हुए लोगों को बीकेसी मैदान में आने का आवाहन किया है। उन्होंने लिखा, “विकास की यात्रा में ईश्वर, देश और धर्म की रक्षा के लिए बालासाहेब के विचार महत्वपूर्ण हैं। आइए आज हम सबका कल्याण करने का संकल्प लें, बीकेसी मैदान पर श्री बालासाहेब के विचारों का सोना लूटें।”

उद्धव ठाकरे को लग सकता है झटका 

दशहरा रैली के पहले शिंदे गुट सांसद कृपाल तुमाने ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि, उद्धव ठाकरे गुट के दो सांसद और पांच विधायक शिंदे गुट में शामिल होने वाले हैं। ये सभी नेता दशहरा सभा के दौरान शामिल होंगे।