logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री शिंदे और उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने पार्टी का नाम और चिन्ह किया सीज


नई दिल्ली: शिवसेना पर कब्जे को लेकर चल रही लड़ाई के बीच मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) और उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) को बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय चुनाव आयोग (Election Commission of India) ने पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह को सीज कर दिया है।  शनिवार को आयोग ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, यह निर्णय केवल अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट (Andheri East By-Poll Election) पर होने वाले उपचुनाव के लिए होगा। 

आयोग द्वारा जारी किए निर्देश के अनुसार, आगामी उपचुनाव  के लिए शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर दावा करने वाले दोनों धड़े पार्टी का नाम और चिन्ह का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हालांकि, उपचुनाव के लिए दोनों दलों को अलग अलग सिंबल उपलब्ध कराया जाएगा। आयोग ने दोनों धड़ो को अपनी पसंद का चिन्ह चुनकर 10 अक्टूबर तक बताने का निर्देश भी दिया है।

शिंदे ने जल्द सुनवाई करने का किया था आग्रह 

अंधेरी पूर्व पर होने वाले उपचुनाव को देखते हुए शिंदे गुट ने चुनाव आयोग से चुनाव चिन्ह पर जल्द से जल्द सुनवाई कर निर्णय देने का आग्रह किया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने उद्धव गुट को शनिवार दोपहर तक अपना दावे को लेकर दस्तावेज जमा करने का आदेश दिया था। वहीं आज उद्धव गुट द्वारा आयोग ने अपने पक्ष को लेकर सभी दस्तावेज जमा कर दिया थे। इसके पहले शिंदे गुट ने अपने पक्ष को लेकर तमाम दस्तावेज और पदधिकारियों के हस्ताक्षर वाले निवेदन आयोग को सौंप थे। 

उद्धव गुट की बढ़ सकती है मुश्किलें 

अंधेरी सीट पर शिवसेना का कब्ज़ा था, लेकिन विधायक रमेश लटके की हुई मौत के बाद यह सीट रिक्त हो गई है। उद्धव गुट ने इस सीट पर दिवंगत विधायक की पत्नी ऋतुजा लटके को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा-शिंदे गुट की तरफ से भाजपा नेता मुरजी पटेल को मौका दिया है। पहले से बगावत से जूझ रहे उद्धव ठाकरे को आयोग का यह निर्णय मुश्किलें बढ़ सकता है ,कारण 2019 के चुनाव में भाजपा और संयुक्त शिवसेना के उम्मीदवार होने पर लटके ने यहां जीत दर्ज की थी, वहीं पटेल निर्दलीय होते हुए भी दूसरे नंबर पर थे। वहीं अब उन्हें भाजपा और शिंदे गुट का समर्थन मिला हुआ है। हालांकि, उद्धव के उम्मदीवार को कांग्रेस और एनसीपी ने अपना समर्थन दिया है। लेकिन चुनाव चिन्ह सीज होने के बाद उद्धव गुट की मुश्किलें बढ़ सकती है।