logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

बड़ी खबर: स्वस्थ्य विभाग में 12 हजार पदों पर होगी भर्ती, मंगलवार को जारी होगी अधिसूचना


मुंबई: बेरोजगारी को लेकर विपक्ष का हमला झेल रही सरकार ने सोमवार को बड़ा निर्णय लिया है। जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग में खाली पड़ी 12 हजार पदों को भरा जाएगा। जिसकी अधिसूचना कल यानी मंगलवार को जारी होगी। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत (Tanaji Sawant) ने पत्रकारों से बात करते हुए दी।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग में भर्ती प्रक्रिया पिछले कई दिनों से रुकी हुई थी। जब महाविकास अघाड़ी सरकार सत्ता में थी तब इस भर्ती प्रक्रिया पर कई सवालिया निशान उठाए गए थे। लेकिन करीब एक महीने पहले ठाणे में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद राज्य सरकार ने इस पर विशेष ध्यान दिया है। सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए 12 हजार पदों पर भर्ती की जाने वाली है। संकेत दिया गया था कि यह भर्ती पिछले हफ्ते शुरू होगी। अब संबंधित विज्ञापन मंगलवार यानी कल जारी किया जाएगा।

मंत्री तानाजी सावंत ने क्या कहा?

स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया, "स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारियों की कमी के कारण मौजूदा कर्मचारियों पर काम का काफी दबाव था। इसलिए इसे लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। चर्चा हुई कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इसका समाधान निकालेगा। आखिरकार स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में अहम कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग में अब बंपर भर्तियां होने जा रही हैं। 12 हजार पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

सभी अखबारों में विज्ञापन होगा प्रकाशित

स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने आगे जानकारी देते हुए बताया, “स्वास्थ्य विभाग में 11 हजार पदों के लिए कल प्रमुख अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित किया जायेगा। यह भर्ती स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए होने जा रही है। इस भर्ती में अधिकारियों का भी चयन किया जाएगा। साथ ही यह भर्ती स्टाफ के लिए भी अहम होगी।”

'सी' और 'डी' श्रेणी के कर्मचारी शामिल

श्रेणी 'सी' और 'डी' की 11,903 सीटों के लिए विज्ञापन अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। आरोग्य सेवक श्रेणी सी और डी के लिए यह भर्ती एमपीएससी, राज्य चयन बोर्ड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के माध्यम से की जाएगी। ग्रुप सी कैडर में नर्स, प्रयोगशाला तकनीशियन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, लिपिक पद, टाइपिस्ट, ड्राइवर आदि पद शामिल हैं। जबकि 'ग्रुप डी' कैडर में कांस्टेबल, स्वीपर, रूम अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं।