logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कुशिंग सिंड्रोम की वजह से भाजपा नगरसेविका रूपा राय का मुंबई में निधन


 

नागपुर: नागपुर महानगर पालिका की पूर्व नगरसेविका रूपा राय का कुशिंग सिंड्रोम बीमारी के चलते मुंबई में निधन हो गया.रूपा राय बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी और मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था.गुरुवार सुबह उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांसद दी.हालही में उनके फेफड़े की सर्जरी हुई थी जिससे वो उबर नहीं पायी और  कुशिंग सिंड्रोम के चलते उनका निधन हो गया.रूपा राय के बेटे ने बताया की उन्हें अगस्त के महीने में फेफड़े की दिक्कत हुई थी जिसके बाद नवंबर में उन्हें मुंबई ले जाया गया.वह मुंबई में ही थी जहां उनका इलाज चल रहा था.रूपा राय का अंतिम संस्कार शुक्रवार को नागपुर में किया जायेगा।

क्या बीमारी है कुशिंग सिंड्रोम
लम्बे समय तक ग्लूकोकॉर्टिकॉइड (कोर्टिसोल आदि ) से ग्रसित रहने पर कुशिंग सिंड्रोम होता है.इसका एक कारण स्टेरॉयड का इस्तेमाल भी है.इसकी वजह से बीपी,शुगर,मोटापा चेहरे का गोल हो जाने की शिकायत होती है.