logo_banner
Breaking
  • ⁕ जिन पुरुषों ने लाड़ली बहना का पैसा लिया, उससे होगी वसूली; मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा ऐलान; किसान कर्ज माफ़ी का भी लिया निर्णय ⁕
  • ⁕ नागपुर में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू जब्त ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: माओवादियों का हथियार निर्माण ठिकाना ध्वस्त, जंगल में दबा विस्फोटक सामग्री पुलिस ने की नष्ट ⁕
  • ⁕ Buldhana: डीज़ल संकट से भड़के किसान, नागपुर–पुणे–मुंबई हाईवे किया जाम; सड़क पर लगा वाहनों की कतारें ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Tamilnadu: कृष्णागिरी में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, आठ की मौत; प्रधानमंत्री, गृहमंत्री ने जताया शोक


कृष्णागिरी: तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। जहां एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो आगये। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने शोक जताया है। इसी के साथ प्रधानमंत्री ने मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है। 

प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा बयान जारी करते हुए लिखा, “तमिलनाडु के कृष्णागिरी में एक पटाखा फैक्ट्री में हुआ हादसा दुखद है। इस अत्यंत कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “कृष्णागिरि (तमिलनाडु) में एक पटाखा फैक्ट्री में दुखद आग दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मैं मृतकों के परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”