logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

समृद्धि हाईवे हादसे के मामले में क्षेत्रीय परिवहन विभाग के 2 अधिकारियों समेत ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज


छत्रपति संभाजीनगर: छत्रपति संभाजीनगर जिले में कल हुई मिनी बस और ट्रक दुर्घटना के संबंध में ट्रक चालक सहित क्षेत्रीय परिवहन विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

नागपुर मुंबई समृद्धि राजमार्ग पर वैजापुर तहसील में जंबारगांव पथकर्णक्या के पास कल सुबह होने से पहले हुई दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई और लगभग 23 लोग घायल हो गए.

पुलिस अधीक्षक मनीष कलवानिया ने इस कार्रवाई के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें ट्रैवलर के ड्राइवर ब्रिजेश कुमार अमर सिंह चंदेल और 2 आरटीओ अधिकारी प्रदीप छाबुराव राठौड़ और नितिन कुमार सिद्धार्थ गोनारकर को हिरासत में लिया गया है. अब अगली कार्रवाई की जाएगी.

इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. प्रधानमंत्री ने मृतकों के वारिसों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की है.

उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की और घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने का निर्देश दिया. इस हादसे में 17 घायलों का छत्रपति संभाजीनगर के घाटी अस्पताल और 6 घायलों का वैजापुर के उपजिला अस्पताल में इलाज चल रहा है.

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत कराड, छत्रपति संभाजीनगर के संरक्षक मंत्री संदीपन भुमरे, आवास मंत्री अतुल सावे और विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने कल घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की और उनसे पूछताछ की.