logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 21 फोरेंसिक वैन को दिखाई हरी झंडी, इन वाहनों को पेश करने वाला महाराष्ट्र बना देश का पहला राज्य


मुंबई: महाराष्ट्र फोरेंसिक वाहनों को पेश करने वाला पहला राज्य बना गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज यानी सोमवार को मुंबई स्थित सह्याद्रि गेस्ट हाउस में रिबन काटकर मोबाइल फोरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।   

इस अवसर पर मुख्यमंत्री फड़णवीस ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत की। देवेन्द्र फडणवीस ने बताया कि राज्य में कुल 256 मोबाइल फोरेंसिक वाहन तैयार किये जा रहे हैं और उनमें से 21 का आज मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि यह वाहन क्राइम सीन एप्लिकेशन ब्लॉक चेन तकनीक का उपयोग करके अपराध स्थल की जांच करेगा। इसमें साक्ष्यों को एकत्रित कर बारकोड के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा। यह वैन अपराधों को सुलझाने, साक्ष्य एकत्र करने और उनका विश्लेषण करने में फोरेंसिक सहायता प्रदान करने में उपयोगी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वैन का उपयोग बलात्कार के मामलों में आवश्यक रक्त, डीएनए संग्रह और सबूत इकट्ठा करने के लिए किया जा सकता है। वैन में वैज्ञानिक विशेषज्ञ और सहायक कर्मचारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अनुसार, फॉरेंसिक तरीके से गवाही देना और साक्ष्य एकत्र करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन मानदंडों के तहत साक्ष्य एकत्र करने के लिए फोरेंसिक वाहनों को पेश करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है।