logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री ने दी नए साल में एसटी निगम में तीन हजार 495 बसें शामिल करने की मंजूरी


मुंबई: एसटी निगम की 303वीं बोर्ड बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यात्रियों की बेहतर सुविधा के लिए नए साल में एसटी निगम के बेड़े में 3 हजार 495 बसें शामिल करने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने एसटी निगम को राज्य के प्रत्येक बस स्टैंड पर महिला स्व-सहायता समूहों के लिए एक स्टॉल स्थापित करने और जिले के प्रत्येक बस स्टैंड पर अपनी डिस्पेंसरी शुरू करने का निर्देश दिया है।

सीएम ने बस स्टैंड पर 10 प्रतिशत स्थानों पर पूर्व सैनिकों की विधवाओं एवं दिव्यांगों को स्टॉल देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टेशनों की साफ-सफाई को प्राथमिकता देते हुए उनकी सूरत बदलें।