logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

फडणवीस ने परिवहन विभाग को सड़क सुरक्षा उपायों के लिए AI का उपयोग करने का दिया निर्देश


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य परिवहन विभाग के अधिकारियों से सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग बढ़ाने को कहा है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने सह्याद्रि गेस्ट हाउस में अगले 100 दिनों में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में उन्होंने परिवहन, सांस्कृतिक कार्य, ग्रामीण विकास, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और कपड़ा विभाग को भी उपयोगी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने परिवहन क्षेत्र में राज्य को सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने के लिए अगले 3 वर्षों में नई ईवी नीति की घोषणा करने के साथ ही 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप किए जाने का निर्देश दिया। फडणवीस ने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग करके सड़क सुरक्षा बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करें।

इसी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घाट सड़कों के लिए विशेष इंजीनियरिंग उपाय किए जाने और परिवहन सेवाओं को गति देने के लिए बाइक टैक्सी, मैक्सी कैब सेवाएं शुरू करने के भी निर्देश दिए।

महाराष्ट्र सरकार ने गूगल के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग से समझौते का उपयोग करते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के लिए एआई के उपयोग को बढ़ाने का निर्देश दिया है।