logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra: सीएम शिंदे ने स्वयं किया खराब सड़कों का दौरा, वीडियो हो रहा वायरल


मुंबई: राजय भर में भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण कई स्थान जलमग्न हो गए हैं, लोगों को स्थानांतरित किया गया है. फसलों का बुरा हाल है और सड़के भी खराब हो गई हैं. खासकर इन खराब सड़कों से हर जगह के नागरिक बहुत परेशान रहते हैं. अधिकतर सड़कों का काम बारिश के दौरान ही किया जाता है. दूसरी बात यह भी है कि बारिश के समय ही सड़कें ज्यादा खराब स्थिति में पहुँच जाती हैं.

इसी के चलते खराब सड़कों को लेकर आए दिन एक्सीडेंट, अपघात और यातायात में परेशानी की खबरें आती रहती हैं. नागरिक प्रशासन इन्हें सुधारने की गुहार लगाते रहते हैं और सड़क सुधार के कार्य में विलंभ होते रहता है.

इसी बात से जुड़ा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का एक वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है. जिसमें शिंदे खुद सड़क पर रूककर उसकी हालत देख, स्वयं विश्लेषण कर इंजीनियरों और ठेकेदारों को निर्देश दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज रविवार को ठाणे में सड़क परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया और सड़कों की स्थिति का जायजा लिया. अपने इसी औचक निरीक्षण को जारी रखते हुए सीएम शिंदे ने ठाणे से खारेगांव तक सड़क मार्ग का दौरा किया. इस दौरान उन्हें जहां-जहां सड़कें खराब नजर आई उन्होंने रूककर ठेकेदारों और इंजीनियरों को इसे सुधारने के निर्देश दिए.

शिंदे ने ठाणे से खारेगांव के साथ-साथ ठाणे-नासिक राजमार्ग का भी निरिक्षण किया. सड़क पर गड्ढे होने के कारण यातायात जाम हो रहा जिसके चलते मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सड़क की मरम्मत के संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए.