logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

दशकों पुरानी मांग हुई मंजूर, केंद्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिलों के नाम बदलने वाले प्रस्ताव को दी मंजूरी


मुंबई: महाराष्ट्र के नागरिकों की कई दशकों पुरानी मांग शुक्रवार को पूरी हो गई है। केंद्र सरकार ने औरंगाबाद और उस्मानाबाद जिले के नाम बदलने वाले प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। जिसके तहत अब औरंगाबाद संभाजीनगर और उस्मानाबाद सदाशिव नाम से जाना जायेगा। इस बात की जानकारी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट कर दी।  

उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, “केंद्र सरकार ने औरंगाबाद का नाम 'छत्रपति संभाजीनगर' और उस्मानाबाद का नाम 'धाराशिव' करने के राज्य सरकार के फैसले को मंजूरी दे दी। देवेंद्र फडणवीस ने इस फैसले का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। फडणवीस ने एक ट्वीट में यह भी कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने यह करके दिखाया।”

पिछले कई सालों से औरंगाबाद शहर का नाम बदलकर 'सांबाजीनगर' और उस्मानाबाद शहर का नाम 'धाराशिव' करने की मांग की जा रही थी. दोनों शहरों के नाम रखने के प्रस्ताव को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा था।