logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राज्य भर में इनोवेशन हब करें विकसित: देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राज्य के युवाओं में कौशल विकास के साथ-साथ नवप्रवर्तन के विकास के लिए विभिन्न स्थानों पर नवप्रवर्तन केंद्र विकसित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सह्याद्री गेस्ट हाउस में कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग की अगले 100 दिनों की योजना की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया।

फडणवीस ने कहा, “विभाग के माध्यम से अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत एक लाख दस हजार युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अद्यतन प्रशिक्षण सुविधाएँ उपलब्ध कराकर प्रशिक्षण क्षमता बढ़ाने की योजना बनाएं।”

फड़णवीस ने कहा कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों का सहयोग बढ़ाया जाएगा। स्टार्टअप सहायता योजना के माध्यम से महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग की योजनाओं के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करायी जाएगी। रोजगार के साथ कुशल महाराष्ट्र का निर्माण किया जाएगा।