logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

देवेंद्र फडणवीस का उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा खुलासा, कहा- मुझे फंसाने रची साजिश


मुंबई: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना उद्धव ठाकरे को लेकर बड़ा दावा किया है। फडणवीस के कहा कि, जब ठाकरे मुख्यमंत्री थे, उस समय उन्होंने मुझे फंसने की साजिश रची थी। इसके लिए उन्होंने तत्कालीन मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे को इसकी जिम्मेदारी दी थी। हालांकि वह अपनी साजिश में कामयाब नहीं हो पाए। एक निजी समाचार चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए यह बात कही। 

फडणवीस ने कहा, "उद्धव ठाकरे ने मेरे लिए मातोश्री के दरवाजे बंद कर दिए। भले ही हम पांच साल सत्ता में रहे, लेकिन उन्होंने ऐसा व्यवहार किया। इतना ही नहीं, मैं आपको बता दूं कि मैं राजनीतिक दुश्मनी का आदमी नहीं हूं। लेकिन ढाई साल की महा विकास अघाड़ी सरकार में उस समय सीपी रहे संजय पांडेय को मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मेरे खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज करने और मुझे जेल में डालने का लक्ष्य दिया गया था।"

नहीं किया गया ऐसा कोई काम

देवेंद्र फडणवीस के इस खुलासे के बाद राजनीति का नया दौर शुरू हो गयाहै। हालांकि, महाविकास अघाड़ी सरकार के समय गृहमंत्री रहे दिलीप वलसे पाटिल ने उपमुख्यमंत्री के किए दावे का खंडन किया है। पाटिल ने कहा, " फडणवीस ने क्या कहा, मैंने सुना नहीं। हालांकि, जो आरोप उन्होंने लगाया वह पूरी तरह निराधार है। महाविकास अघाड़ी काल के दौरान कोई प्रयास नहीं किया गया था। फडणवीस ने अपने पास मौजूद जानकारी के आधार पर बात की हो सकती है। हालाँकि, जहाँ तक मुझे पता है, तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा ऐसा कोई प्रयास नहीं किया गया था।"