logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

2 हजार की नोट बदलने को लेकर किसी भ्रामक सूचना में न पड़े,एसबीआई की अधिसूचना देखें


मुंबई: भारतीय स्टेट बैंक ने 2 हजार की नोट बदलवाने के लिए आम नागरिकों और अपने ग्राहकों के लिए खास सूचना जारी की है.इस सूचना में सार्वजनिक क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी बैंक एसबीआई ने कहा है की 2 हजार की नोट को बदलने के लिए किसी भी तरह के पहचान पत्र दिखाए जाने की कोई आवश्यकता नहीं है और न ही किसी तरह का फॉर्म भरे जाने की जरुरत रहेगी। सिर्फ नियम यह रहेगा की एक समय में एक व्यक्ति 10 नोटों को बदलवा सकता है.

सरकार द्वारा 2 हजार के नोटों का चलन बंद किये जाने संबंधी निर्णय लिए जाने के बाद से कई तरह के दावे किये जा रहे है.सोशल मीडिया के माध्यम से कई तरह की भ्रांतिया भी फैलाई जा रही है इसी के बीच एसबीआई द्वारा जारी की गई अधिसूचना ग्राहकों के लिए बेहद जरुरी हो जाती है.बाजार में चलन में 2 हजार की नोट 30 सितंबर तक वापस ली जायेगी।