logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Dombivli MIDC Blast: हादसे में सात लोगों की मौत, 45 घायल; मृतकों की बढ़ सकती है संख्या


ठाणे: ठाणे शहर (Thane City) स्थित डोम्बिवली एमआईडीसी स्थित एक फैक्ट्री में बॉयलर (Dombivli MIDC Blast) फट गया। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, वहीं 45 से ज्यादा लोगों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कई की स्तिथि गंभीर बनी हुई है। इस कारण मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

डोंबिवली के एमआईडीसी फेज टू में एम्बर केमिकल कंपनी में दोपहर करीब 2 बजे से 2.30 बजे के बीच जोरदार धमाका हुआ। इस कंपनी का एक बॉयलर फट गया। इस विस्फोट के झटके तीन से चार किलोमीटर के इलाके में महसूस किये गये। इससे इमारतों के शीशे भी टूट गए हैं और कुछ कारों को भी नुकसान पहुंचा है। घटना की जानकारी  मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। भारी धुएं और आग की लपटों के कारण बचाव कार्य में बाधा आई। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

भयानक विस्फोट के बाद एमआईडीसी से बाहर आए एक कर्मचारी ने कहा कि यह हमारी तरफ की कंपनी थी जिसने विस्फोट किया। इतना तेज़ धमाका हुआ कि हम सब बाहर निकल गये। तमाम आग के गोले आ रहे थे। कर्मचारी ने एक चैनल से कहा कि हमारे हाथ जल गए हैं। कुछ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जोरदार धमाके हुए, दो से तीन किलोमीटर तक झटके महसूस किए गए। कई घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि फायर ब्रिगेड की अतिरिक्त गाड़ियां मंगाकर आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।

फडणवीस ने हादसे पर जताया दुःख?

वहीं इस हादसे पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुःख जताया है। एक्स पर लिखते हुए फडणवीस ने कहा, "दुर्भाग्य से डोंबिवली की घटना में 6 लोगों की जान चली गई और 48 घायल हो गए। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों का इलाज एम्स, नेप्च्यून और ग्लोबल अस्पतालों में किया जा रहा है और हर तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। बचाव कार्य के लिए विभिन्न टीमें और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं।"