logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

बिना लाइसेंस और शराब पीकर गाडी चलाना पड़ेगा महंगा, पुलिस में दर्ज होगा गैर जमानती मामला


मुंबई: बिना लाइसेंस और शराब पीकर गाडी चलाने वाले संभाल जाएं। अब ऐसा करना पड़ेगा भारी।अब बिना लाइसेंस धारक और शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले के हाथों कोई दुर्घटना हुई तो उसके खिलाफ गैर-जमानती मामला दर्ज किया जाएगा। सोमवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को लेकर बैठक बुलाई थी। जिसमें नियमों में संशोधन में चर्चा के दौरान यह बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हिमाचल की तर्ज पर नियमों के संशोधन करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने का आदेश दिया। शिंदे ने कहा, "सख्त कानूनी कार्रवाई जरूरी है, ताकि चालकों की लापरवाही से यात्रियों की जान न जाए।" बैठक में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, पुलिस महानिदेशक रजनीश सेठ, प्रमुख सचिव गृह विभाग, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक परिवहन रवींद्र सिंघल, परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार अधिकारी उपस्थित थे।