logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली जान से मारने की धमकी, श्रीनगर के एक 24 वर्षीय युवक के खिलाफ मामला दर्ज


मुंबई: ठाणे के श्रीनगर के एक 24 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी है। परेश चालके ने इस युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 

धमकी देने वाले ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। इस धमकी के बाद शिवसैनिक आक्रामक हो गए हैं और मांग कर रहे हैं कि इस युवक को गिरफ्तार किया जाए। धमकी देने वाले 24 वर्षीय युवक की पहचान हितेश भेंडे के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि हितेश वारली पाड़ा का रहने वाला है। ठाणे में श्रीनगर पुलिस उसकी तलाश कर रही है और अभी तक वह नहीं मिला है। हितेश ने इंस्टाग्राम पर एकनाथ शिंदे को जान से मारने की धमकी दी है। उसने वीडियो में यह भी कहा है कि वह ठाणे स्थित शिंदे के घर पर फायरिंग करेगा। आरोप है कि वीडियो में युवक ने एकनाथ शिंदे को अपमानजनक भाषा में गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।