logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Shivsena Politics: चुनाव आयोग ने लिया निर्णय, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट इस नाम से जाएंगे जाने


नई दिल्ली: केन्द्रीय चुनाव आयोग ने शिवसेना (Shivsena) नाम और धनुष बाण चिन्ह सीज करने के बाद एकनाथ शिंदे गुट (Eknath Shinde Group) और उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray Group) गुट को नया नाम दे दिया है। जिसके तहत उद्धव को शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Shivsena Udhav Balasaheb Thackeray) और शिंदे को बालसाहेबकी शिवसेना (Balasaheb Shivsena) नाम मिला है। आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी। इसी के साथ आयोग ने उद्धव गुट को चुनाव चिन्ह के रूप में मशाल दिया है। 

ज्ञात हो कि, पार्टी पर हक़ को लेकर दोनों गुटों ने चुनाव आयोग में याचिका लगाई थी। जिस पर सुनवाई करते हुए आयोग ने शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह फ्रिज कर दिया था। हालांकि, यह निर्णय लेवल अंधेरी पूर्व विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर लिया था। इसी के साथ आयोग ने दोनों गुटो को उनकी मर्जी के अनुसार नाम और चुनाव चिन्ह जमा करने का आदेश दिया था। जीसके बाद आयोग ने यह निर्णय लिया।

शिंदे गुट को चिन्ह देने का दिया निर्देश 

आयोग ने शिंदे गुट को नाम देने के बाद कल तक अपनी पसंद का चुनाव चिन्ह आयोग के पास जमा करने का आदेश दिया है। वहीं अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि, शिंदे गुट कौन से तीन निशान आयोग के सामने जमा करेंगे। 

उद्धव ठाकरे गुट पहुंचा कोर्ट 

चुनाव आयोग के शिवसेना नाम और चिन्ह को फ्रिज करने के विरोध में दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। उद्धव गुट ने अपनी याचिका पर आयोग पर आरोप लगते हुए कहा कि, आयोग ने हमें हमारा पक्ष रखने का समय नहीं दिया और जल्द बाजी में सीज करने का निर्णय लिया।