logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

इलेक्ट्रिक इंजन स्पीड ट्रायल रन सफल, भुसावल-मनमाड की नई तीसरी लाइन शुरू


मुंबई: मध्य रेलवे ने मनमाड-नंदगांव 25 किमी की नई तीसरी लाइन को शुरू कर दिया है. मनमाड-नंदगांव खंड पर नई खुली तीसरी लाइन पर इलेक्ट्रिक इंजन स्पीड ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद इसे शुरू करने की घोषणा की गई है।

मनमाड-नंदगांव खंड के बीच विद्युतीकरण के साथ 25.09 किमी की नई तीसरी लाइन आज कल 24 अगस्त को रेलवे सुरक्षा आयुक्त द्वारा 130 किमी प्रति घंटे की गति के सफल परीक्षण और निरीक्षण के बाद शुरू की गई है। इसके साथ, 183.94 किमी भुसावल-मनमाड तीसरी लाइन अब 53% पूरी हो गई है।

इस रेल खंड के निर्माण के लिए कुल 47 पुलों का निर्माण किया जाना है, जिनमें 6 बड़े और 41 छोटे पुल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, परियोजना में इंटरलॉकिंग, सिग्नलिंग और ओवरहेड उपकरण (ओएचई) संशोधन जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

इस परियोजना ने तीसरी लाइन के साथ मनमाड में रेलवे और स्लीपर के मौजूदा इंजीनियरिंग विभाग कार्यशाला के निर्बाध एकीकरण की सुविधा प्रदान की है। जिसमें ट्रैक शिफ्टिंग, ओएचई संशोधन, सिग्नलिंग, केबलिंग और संबंधित उपयोगिता शिफ्टिंग गतिविधियों जैसे आवश्यक कार्य शामिल थे।

इस नई तीसरी लाइन के पूरा होने से मुंबई-हावड़ा व्यस्त मार्ग के मनमाड-भुसावल खंड पर भीड़ भी कम हो जाएगी। रेलवे का कहना है कि इस परिवर्तन से न केवल परिचालन दक्षता बढ़ेगी बल्कि पूरे रेल नेटवर्क में ट्रेन की गति भी बढ़ेगी, जिससे यात्रा का अनुभव बेहतर होगा।