logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सोयाबीन की खरीद के लिए एक स्थायी तंत्र करें स्थापित: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने पणन विभाग द्वारा 100 दिनों में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हर वर्ष सोयाबीन की खरीदी विपणन विभाग के माध्यम से की जाती है। यह खरीद बिना किसी बाधा के हो इसके लिए विभाग को एक स्थायी तंत्र स्थापित करना चाहिए। 

साथ ही फड़णवीस ने कहा कि समृद्धि राजमार्ग के किनारे स्थापित होने वाले एग्रो हब को मैग्नेट परियोजना के तहत स्थापित किया जाना चाहिए। इस स्थान पर सभी सुविधाएं स्थापित की जानी चाहिए। इस एग्रो हब के लिए योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी मुख्यमंत्री फड़णवीस ने दिये।

राज्य में अगले साल नवंबर में शुरू होने वाली सोयाबीन की खरीद की तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए फड़णवीस ने कहा कि अक्टूबर में किसानों का पंजीकरण भी पूरा कर लिया जाए।

उन्होंने कहा कि सोयाबीन उपार्जन की व्यवस्था स्थाई रूप से स्थापित हो, इसके लिये मापदण्ड तय किये जायें। इसमें सभी सुविधाएं शामिल होनी चाहिए। सोयाबीन की खरीद बिना किसी समस्या के जारी रहे, इसके लिए एक तंत्र स्थापित किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश के चारों संभागों में स्थापित किये जाने वाले एग्रो लॉजिस्टिक हब का प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये। प्याज भंडारण के लिए प्याज चाल सबसे अच्छा विकल्प है और इसकी काफी मांग है। फडणवीस ने प्याज चाल की संख्या बढ़ाने का भी सुझाव दिया।