logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

समृद्धि महामार्ग पर विधानसभा में जमकर हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने सरकार को घेरा; मंत्रियों ने दिया जवाब


मुंबई: समृद्धि महामार्ग को लेकर विधानसभा में लगातार चर्चा और बहस हो रही है।। हालही में हुई दुर्घटना के बाद लगातार इस सदन में हंगामा भी हो रहा है। बुधवार के बाद गुरुवार को भी विपक्षी दलों के सदस्यों ने महामार्ग को लेकर सवाल उपस्थित किये। कांग्रेस के विधायक सुनील केदार ने लक्ष्यवेधी के माध्यम से फिर एक बार सवाल उठाया। केदार ने कहा की जब मुंबई जाने के लिए एक मार्ग पहले से मौजूद है तो इसकी क्या जरूरत है। यह महामार्ग मौत का कुआँ साबित हो रहा है।

लक्ष्यवेधी के माध्यम से उपस्थित किये गए सवालों का जवाब देते हुए सार्वजनिक निर्माण कार्य मंत्री दादा भुसे ने बताया की अब तक 33 लाख यात्रियों ने इस महामार्ग से प्रवास किया है।। अब तक जो दुर्घटनाये हुई है उसके लिए मानवी गलतिया जिम्मेदार है। फिर भी दुर्घटनाओं के लिए विशेषज्ञों की मदत ली जा रही है।

चर्चा के दौरान केदार ने कुछ तीखे सवाल किये। जिसे देखते हुए उद्योग मंत्री उदय सामंत ने भी सदन में अपनी बात रखते हुए याद दिलाया की पिछली सरकार जिसमे केदार भी मंत्री थे तब तत्कालीन मुख्यमंत्री किस तरह से समृद्धि महामार्ग को लेकर सकारात्मक थे।

चर्चा के दौरान सदन में माहौल थोड़ा सा गर्म हो गया था। जिसे देखते हुए पीठासीन अधिकारी को खड़े होकर विधायकों को बैठाना पड़ा। सावर्जनिक निर्माण कार्यमंत्री ने बार बार यह ही विषय पर उपस्थित किये जा रहे सवाल पर नाराजगी भी व्यक्त की।