logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

सार्वजनिक क्षेत्र के विकास के लिए नए महामंडल का गठन


मुंबई - राज्य में एक और महामंडल का गठन होने जा रहा है,राज्य सरकार ने महाराष्ट्र राज्य मूलभूत सुविधा विकास महामंडल के गठन का ऐलान किया है.. यह महामंडल कई अहम परियोजनाओं की निगरानी करेगा। राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग के माध्यम से सरकार ने निर्णय जारी किया है.इस महामंडल के माध्यम से सड़को की गुणवत्ता,प्रोजेक्ट की तेजी देखभाल,दुरुस्ती के लिए महाराष्ट्र राज्य मूलभूत सुविधा विकास महामंडल का गठन किया गया है.राज्य के सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री इस महामंडल के अध्यक्ष रहेंगे। इस महामंडल के गठन का फैसला तीन मई को कैबिनेट में लिया गया था.. 22 मई को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी.महामंडल बंदरगाह,एयरपोर्ट,रेलवे,मेट्रो संबंधी परियोजनाओं के निर्माण और नियोजन का कामकाज किया जायेगा।