logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हुए अस्पताल में भर्ती, आदित्य ठाकरे सब ठीक होने की दी जानकारी


मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना उबाठा प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ठाकरे को हृदय और धमनियों में ब्लॉकेज की जांच के लिए भर्ती कराया गया था। उनकी एंजियोग्राफी की जाने की भी जानकारी थी। कुछ की मिनट पहले युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे ने जानकारी दी है कि उद्धव ठाकरे पूरी तरह स्वस्थ हैं और काम के लिए तैयार हैं।  

आदित्य ठाकरे ने एक्स पर लिखा, “आज सुबह, उद्धव ठाकरे जी ने सर एचएन रिलायंस अस्पताल में पूर्व नियोजित विस्तृत जांच कराई। आपकी शुभकामनाओं के साथ, सब ठीक है, और वह काम करने और लोगों की सेवा करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।”

साल 2016 में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को एंजियोग्राफी करवाने के बाद लीलावती अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। डॉक्टरों ने उनके दिल की तीन मुख्य धमनियों में कई ब्लॉकेज को दूर करने के लिए आठ स्टेंट डाले थे।

नवंबर 2012 में बांद्रा के उपनगरीय इलाके में स्थित लीलावती अस्पताल में ठाकरे की दूसरी सफल एंजियोप्लास्टी हुई थी। सीने में असहनीय दर्द के बार-बार होने के बाद जुलाई 2012 में उनका पहला एंजियोप्लास्टी ऑपरेशन हुआ था। जांच में उनके हृदय में कई रक्त वाहिकाओं में रुकावट का पता चला था, जिसके बाद डॉक्टरों ने दो एंजियोप्लास्टी सर्जरी की सिफारिश की थी।