logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

पूर्व महिला बाल कल्याण मंत्री यशोमति ठाकुर का किरीट सोमय्या पर हमला,सरकार से पूछा सवाल


मुंबई: किरीट सोमय्या के आपत्तिजनक वीडियो के मामले में राज्य की पूर्व महिला एवं बाल कल्याण मंत्री और कांग्रेस की नेता यशोमति ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आयी है.ठाकुर ने राज्य सरकार से सोमय्या के वीडियो को सामने लाने वाले पत्रकारों और पीड़ित महिलाओं को संरक्षण देने की मांग की है.मुंबई में मीडिया को दिए गए बयान में ठाकुर ने कहा की सामने वाले वीडियो में साफ दिख रहा है की किरीट सोमय्या महिला का छल कर रहा है.उन्होंने आरोप लगाया की किरीट सोमय्या ने अन्य दलों के नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर पार्टियों को तोड़ने का काम किया है अब जब यह वीडियो सामने आया है तो क्या सरकार छल का शिकार हुई महिलाओं को संरक्षण देगी ? उन्होंने मांग की है की सरकार इस मामले पर सू मोटो लेते हुए कार्यवाही करें और वीडियो को सामने लाने वाले पत्रकारों और प्रताड़ित हुई महिलाओं को संरक्षण दे.ठाकुर ने कहा की यह क्लिप ऐसे व्यक्ति की है जो विधायकों और सांसदों को ब्लेकमेल कर उन्हें सत्ताधारी दल में शामिल करने का काम करता था.और इस क्लिप में यह साफ दिखाई दे रहा है की वो महिलाओं को छल रहा है.