logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, चार प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता


मुंबई: प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारिओं के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी की है। अब सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 42 से 46 हो गया है। एक जुलाई से लागू यह भत्ता 31 अक्टूबर तक के बकाये के साथ नवंबर वेतन के साथ दिया जाएगा।  

गुरुवार को राज्य के वित्त विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। यह भत्ता सातवें वेतन आयोग के साथ पांचवें और छठवें वेतन आयोग वालों को भी दिया जायेगा।  

पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ 

इस महंगाई भत्ते का लाभ पेंशन भोगियों को भी मिलेगा। सरकार ने महंगाई भत्ते की  इस बढ़ोतरी में पेंशन भोगियों 46 प्रतिशत भत्ता देने का निर्णय किया है। यह भत्ता 1 जुलाई 2023 से लागू किया गया है, जो कर्मचारियों व पेंशन धारकों को 31 अक्टूबर तक के बकाये के साथ नवंबर में मिलने वाले वेतन के साथ दिया जाएगा। वहीं, छठे वेतन आयोग के पेंशन धारकों का भत्ता 221 से बढ़कर 230 प्रतिशत किया गया है। सरकार ने 5वें वेतन आयोग के पेंशन धारकों का भी भत्ता 412 से बढ़कर 427 प्रतिशत किया है।