logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

कट्टर कांग्रेसी और सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णकुमार पांडे का भारत जोड़ों यात्रा के दौरान निधन


नान्देड़: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी की अनुशासनात्मक इकाई सेवादल के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णकुमार पांडे का निधन हो गया है.उनका निधन नान्देड़ में भारत जोड़ों यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ.पांडे कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्त्ता थे और कई वर्षो तक सेवादल में रहकर पार्टी की सेवा की,पांडे ने पार्टी के कई प्रमुख नेताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर काम किया। सोमवार को राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा ने तेलंगाना से महाराष्ट्र में प्रवेश किया। मंगलवार की सुबह यात्रा में शामिल हुए पांडे  झंडा टुकड़ी का संचालन कर रहे थे.तभी उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दिल का दौरा पड़ने से पांडे का निधन होने की जानकारी है.अटकली (नान्देड़) में पड़े दिल के दौरे के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कैंप में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में श्रद्धांजलि दी गई.पांडे का अंतिम संस्कार उनके गृहनगर नागपुर में किया जायेगा।