logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुंबई में भारी बारिश से विदर्भ के कई विधायक भी प्रभावित, सत्र के लिए पटरियों के रास्ते पैदल ही निकल पड़े


मुंबई/बुलढाणा: मुंबई में रविवार रात से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से लोकल सेवाएं ठप हो गई हैं और कई एक्सप्रेस ट्रेनें भी फंसी हुई हैं. इस बीच सत्र के लिए मुंबई आ रहे विधायकों पर भी बारिश का असर पड़ा है और विदर्भ, मराठवाड़ा के 10 से 12 विधायक एक्सप्रेस में फंस गए हैं.

इन विधायकों में राहत एवं पुनर्वास मंत्री अनिल पाटिल, बुलढाणा के विधायक संजय गायकवाड़, विधायक अमोल मिटकरी, विधायक जोगेंद्र कवाडे, अनिल पाटिल और सात अन्य विधायक फंसे गए. 

कई लोग पटरियों पर उतर आए हैं. इसके अलावा सोलापुर से मुंबई आने वाली सिद्धेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन कुर्ला में फंसी हुई है. सुभाष देशमुख, सोलापुर के जिला कलेक्टर कुमार आशीर्वाद और औसा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक अभिमन्यु पवार भी ट्रेन में फंसे हुए हैं.

बारिश के कारण ट्रेन फंसने के कारण यात्रियों ने एक्सप्रेस छोड़कर पैदल चलना बेहतर समझा. इसी के साथ कई विधायकों ने भी यही रास्ता चुना और पैदल ही निकल पड़े हैं. 

देखें वीडियो: