logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मेरा कलंक शब्द इतना प्रभावशाली होगा आभास नहीं था, ठाकरे ने कहा- जग नहीं तो कम से कम मन का लिहाज करें


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में देवेंद्र फडणवीस को कहे गए कलंक शब्द को लेकर उद्धव ठाकरे ने अपना स्पस्टीकरण दिया है.मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा की इसमें इतना गुस्सा आने वाली बात क्या है. तुम (भाजपा) वाले किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर कलंक नहीं लगाते हो. 
 
कल जिन पर तुम भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे थे आज उनके साथ जांघ से जांघ मिलाकर बैठे हो. हसन मुश्रीफ की पत्नी ने कहा था की ऐसा परेशान करने से अच्छा हमें गोली मार दो,आज वही भ्रष्टाचार मुश्रीफ तुम्हारे साथ है. तुम जिसे कहो वो भ्रष्टाचारी जिसे कहो वो देवता ऐसा नहीं हो सकता। 
 
मैंने इस शब्द का इस्तेमाल अपने भाषण में किया मुझे नहीं मालूम था यह इतना प्रभावशाली होगा मैंने कुछ गलत नहीं कहा.आप ने कल जिन पर आरोप लगाया था वो आज आप के साथ है तो फिर उन्हें आरोप लगाकर कलंकित क्यों किया था.