logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुझे गुवाहाटी नहीं जाना था लेकिन एक बार गया तो वापस नहीं लौट पाया- बच्चू कडू


मुंबई- महाराष्ट्र की राजधानी में गुवाहाटी का नाम इन दिनों ख़ासा प्रसिद्ध है.राज्य के ऐतिहासिक सत्ता परिवर्तन की नींव और तत्कालीन सत्ता के ख़िलाफ़ शिवसेना के ही विधायकों ने गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल से ही यलगार किया था. तब से राज्य के शहरों के साथ गुवाहाटी का रेफरेंस कही न कही किसी का किसी रूप में आ ही जाता है.गुवाहाटी में हुई बगावत में प्रहार राजनीतिक संगठन के अध्यक्ष बच्चू कडू भी हिस्सा बने थे.इस बग़ावत के महीनों बीत जाने के बाद अपने और उनके ही साथी विधायक राजकुमार पटेल के गुवाहाटी जाने के बारे में कडू ने पहली बात कुछ कहा है.मुंबई में एक न्यूज़ चैनल को दिए गए साक्षात्कार में कडू ने कहां की वो गुवाहाटी जाना नहीं चाहते थे.उन्हें कुछ फोन भी आये जिसमे उन्हें वहां नहीं जाने के लिए कहा गया लेकिन वह गए उनके मन में था की वो वहां जाकर सब से मिलकर वापस लौट आयेंगे।लेकिन जब वो वहाँ पहुंचे तो वापस नहीं लौट पाए.कडू ने कहां की राजनीति में ऐसा होता भी है की कोई अगर साथ आये तो उसे कोई छोड़ना नहीं चाहता। हम भी अगर किसी नगरसेवक को साथ ले जाते है तो उसे छोड़ते नहीं है.

कडू ने यह बात ऐसे समय में कहीं है जब उनके ही गृह जिले के अन्य विधायक रवि राणा कडू के गुवाहाटी जाने को लेकर हमलावर है.दोनों विधायक मौजूदा सरकार के समर्थक है लेकिन इन दिनों एक दूसरे पर गंभीर आरोपों के साथ बड़े शाब्दिक प्रहार कर रहे है.