logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

निफाड के शिरसगाव में IAF का सुखोई 30 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त


नासिक: भारतीय वायु सेना (IAF) का सुखोई 30 लड़ाकू विमान मंगलवार को नासिक के निफाड तहसील के शिरसगांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। माना जा रहा है कि विमान शिरसगांव के एक अंगूर के बाग में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

नासिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने ने जानकारी दी है कि पायलट ने पैराशूट की मदद से समय पर छलांग लगा दी। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। 

IAF सुखोई-30 का पुणे में एक एयर बेस है, जहां से विमान ने उड़ान भरी थी। हालाँकि, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य जारी है।