logo_banner
Breaking
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

यदि फडणवीस में हिम्मत है, तो अनिल देशमुख के खिलाफ तथ्य पेश कर दूर करें भ्रम: नाना पटोले


मुंबई: महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को चुनौती दी है कि यदि उनमें हिम्मत है तो वह तथ्य बताएं और जनता के सामने सच्चाई लाकर भ्रम दूर करें।

नाना पटोले ने आयोजित पत्रकार परिषद में कहा है कि पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख और गृह मंत्री देवेंद्र फड़णवीस एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। राज्य के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि अनिल देशमुख द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं या गलत। फडणवीस साढ़े सात साल से गृह मंत्री हैं, उनके पास इस विभाग का लंबा अनुभव है, उनका दावा है कि उनके पास कुछ वीडियो और ऑडियो क्लिप हैं। यदि है तो साबित करें और उसे सबके सामने लाएं।

पटोले ने कहा, देवेंद्र फड़णवीस ने उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अजित पवार के खिलाफ झूठे हलफनामे पर हस्ताक्षर करने का दबाव डाला था, यह बात अनिल देशमुख ने जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद ही कही थी, तो फिर कल तक फड़णवीस चुप क्यों थे?”

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “अगर देशमुख झूठ बोल रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की गई। जब फडणवीस सरकार में थे, तब वे विपक्षी नेताओं के फोन टैप कर रहे थे, फोन टैप करने वाले अधिकारी को पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसलिए, चुनाव से पहले विपक्ष को धमकाने के बजाय देवेंद्र फडणवीस को तथ्य पेश करने चाहिए।”