logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

IMD का अनुमान, 5 सितंबर से राज्य में मानसून फिर होगा सक्रीय


नई दिल्ली: राज्य भर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है. कई दिनों से वर्षा नहीं होने के कारण उमस और गर्मी बढ़ गया है. कल कुछ जगहों पर बिजली कड़कने और बारिश होने के बाद अब मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि राज्य के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. बारिश के लिए तरस रहे नागरिकों को इससे थोड़ी राहत मिलेगी.    

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने जानकारी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और 5 सितंबर के बाद राज्य में मानसून के दोबारा सक्रिय होने के संकेत हैं.

पिछले कुछ दिनों से राज्य में हो रही मूसलाधार बारिश न होने से चिंताजनक स्थिति पैदा हो गई है. सितंबर शुरू होने के बावजूद राज्य के कुछ बांधों में अगले साल के लिए पर्याप्त पानी जमा नहीं हुआ है. साथ ही कुछ जिलों में फसल, पशुचारा और पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. ऐसे में सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि मानसून दोबारा कब सक्रिय होगा.