logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

आगामी वर्ष में राज्य के 40 प्रतिशत कृषि फीडर सौर ऊर्जा पर करेंगे काम: देवेंद्र फडणवीस


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने आज मुंबई में जानकारी दी कि सौर ऊर्जा उत्पादन के लिए 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में, महाराष्ट्र हरित ऊर्जा में, ऊर्जा परिवर्तन में नंबर 1 राज्य होगा।

फडणवीस ने कहा, “आने वाले वर्ष में राज्य के 40 प्रतिशत कृषि फीडर सौर ऊर्जा पर काम करेंगे। राज्य सरकार ने आज विभिन्न कंपनियों को 9000 मेगावाट ऊर्जा उत्पादन के लिए डीड जारी कर दिया। इसमें 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और 25 हजार नौकरियां बढ़ेंगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि इससे पैदा होने वाली बिजली तीन से साढ़े तीन रुपये प्रति यूनिट मिलेगी, जिससे सरकारी सब्सिडी में भी बचत होगी।