logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

भारत की पहली महिला लोको पायलट ने दौड़ाई वंदे भारत ट्रेन, सोलापुर से लेकर पहुंची CSMT


मुंबई: एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव (First Women Loco Pilot Surekha Yadav) ने सोमवार को सोलापुर (Solapur) से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (CSMT) तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई। इसी के साथ वह पहली महिला लोको पायलट भी बन गई हैं, जिसने वंदे भारत ट्रेन (Vande Bharat) चलाई। जैसे ही वह ट्रेन को लेकर सीएसएमटी पहुंची वहां मौजूद रेलवे कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। 

ज्ञात हो कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 फरवरी को मुंबई-सोलापुर-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। इस दौरान अपनी यात्रा के बारे में बोलते हुए, सुरेखा यादव ने कहा कि वह नए जमाने की, अत्याधुनिक वंदे भारत ट्रेन को चलाने के अवसर के लिए आभारी हैं। ट्रेन समय पर सोलापुर से रवाना हुई और समय से 5 मिनट पहले सीएसएमटी पहुंची।

1988 भारतीय रेलवे किया ज्वाइन

महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली सुरेखा यादव ने 1988 में भारत की पहली महिला रेलवे ड्राइवर बनने का गौरव हासिल किया। इसी के साथ अपने कार्यो के लिए उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।