logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Covid Field Hospital Scam: उद्धव ठाकरे गुट नेताओं के करीबियों पर ईडी की रेड, राज्य के 15 ठिकानों पर चलाया सर्च


मुंबई: महाविकास अघाड़ी (Mahavikas Aghadi) के समय हुए कोरोना अस्पताल निर्माण में हुए घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने बुधवार को राज्य के 15 ठिकानों पर रेड मारी है। यह रेड उद्धव ठाकरे गुट (Udhav Thackeray) के नेताओं के करीबियों पर की गई है। इसी के साथ नागपुर महानगर पालिका (NMC) के पूर्व आयुक्त रहे सजीव जायसवाल (Sanjiv Jaiswal) के ठिकानों पर ही ईडी की टीम पहुंची। 

ईडी की टीम शिवसेना उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे के करीब सूरज चौहान और सांसद संजय राउत के करीबी सुजीत पाटकर के मुंबई, ठाणे सहित राज्य के 15 ठिकानों पर यह रेड मारी गई। इसी के साथ नागपुर के पूर्व कमिशर रहे संजीव जायसवाल के ठिकानों पर भी ईडी की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। 

क्या है पूरा मामला?

कोरोना महामारी के पहले और दूसरे चरम में राज्य की उद्धव ठाकरे नित महाविकास अघाड़ी सरकार ने मुंबई सहित राज्य के कई जिलों में अस्थाई अस्पताल का निर्माण किया गया था। इस दौरान सरकार द्वारा कई कंपनियों को काम करने और वस्तुएं की आपूर्ति करने का ठेका दिया गया था। हालांकि, इस दौरान इन कंपनियों पर अंनिमितियाँ करने और दामों में वृद्धि कर घोटाला करने का आरोप तत्कालीन विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस सहित कई अन्य संस्थाओं ने लगाया था। 12800 करोड़ के घोटाला करने का आरोप लगाया गया। इसी के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है।