logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Laadki Bahin Yojana: खाते में कब आएंगे 2100 रुपये? मुख्यमंत्री फड़णवीस ने दी जानकारी


मुंबई: मुख्यमंत्री फड़णवीस ने आश्वासन दिया था कि लाड़ली बहन योजना जारी रहेगी। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये मिलते हैं। चुनाव से पहले महिलाओं के खाते में 1500 रुपये से बढ़ाकर 2100 रुपये करने की घोषणा की गई थी। हालांकि, महिलाओं के खाते में यह रकम कब से आएगी, इसकी जानकारी मुख्यमंत्री फड़णवीस ने दी है।

छठी किस्त कब आएगी इसकी जानकारी भी महिलाओं को नहीं मिली है। इसे दिसंबर के पहले सप्ताह में आना था। हालांकि, 5 सितंबर को मुख्यमंत्री के शपथ लेने के बाद अब कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा, जिसके बाद इसकी घोषणा होने की संभावना है। यह किस्त मात्र 1500 रुपये होगी। 2100 के लिए अभी और इंतजार करना होगा।

महिला लाभार्थियों को 2100 रुपये देने का निर्णय राज्य बजट में लिया जायेगा। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि कुछ नियमों को सख्त बनाया जाएगा। धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरतमंद महिलाओं तक उचित मदद पहुंचे इसके लिए यह फैसला लिया गया है। मानक से बाहर आवेदन स्वीकृत करने की शिकायतें भी खूब आ रही हैं। इसलिए एक बार फिर से आवेदन, दस्तावेजों की जांच की जाएगी। चर्चा है कि दिसंबर के अंत तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी।