logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

रेलवे बजट में महाराष्ट्र को बड़ी सौगात, गोंदिया-बल्लारशाह डबल लाइन समेत कई प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी


मुंबई: शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की रेलवे सहित कई अन्य परियोजनाओं को लेकर बैठक हुई। इस बैठक के बाद मुंबई में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र को रेलवे बजट में केंद्र सरकार द्वारा दी गई कई सौगातों की जानकारी दी।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्र सरकार द्वारा दी गई सौगातों के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इन प्रावधानों से राज्य के रेलवे प्रोजेक्ट्स को नई रफ्तार मिलेगी। विशेष रूप से गोंदिया से बल्लारशाह रेलवे लाइन के दोहरीकरण को मंजूरी मिलना एक बड़ा कदम है, जिससे उत्तर से दक्षिण भारत के बीच रेल यातायात को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह विकास सिर्फ रेलवे क्षेत्र तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार के साझा प्रयासों से महाराष्ट्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि राज्य को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बड़ा प्रावधान दिया गया है, जिससे आने वाले वर्षों में महाराष्ट्र की कनेक्टिविटी और यात्री सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।