logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र सरकार ने मतदान के लिए प्रधानाचार्यों को दिया स्कूलों में छुट्टियां घोषित करने का अधिकार


मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को राज्य शिक्षा आयुक्त को निर्देश दिया कि कई शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में लगे होने की संभावना जके चलते वे स्कूल प्रधानाचार्यों को 17, 18 और 19 नवंबर को अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत करें।

राज्य में मतदान 20 नवंबर को होगा और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। चुनाव के लिए कई सरकारी, स्थानीय प्राधिकरण और राज्य-सहायता प्राप्त स्कूलों को मतदान केंद्रों में परिवर्तित किया जाएगा।

निष्पक्षता बनाए रखने के प्रयास में, चुनाव आयोग ने मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारी के रूप में काम करने के लिए निर्धारित मतदान क्षेत्रों से बाहर के शिक्षकों की व्यवस्था की है। इस कदम का उद्देश्य मतदान प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता को मजबूत करना और किसी भी स्थानीय पक्षपात को रोकना है।