logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

केंद्र से महाराष्ट्र सरकार को मिली 1492 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, सीएम शिंदे ने किया पीएम मोदी का धन्यवाद


नागपुर: केंद्र सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित राज्यों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसमें महाराष्ट्र को सबसे अधिक 1492 करोड़ रुपये का पैकेज मिला है। इस आर्थिक पैकेज की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद किया है। 

राज्य में जुलाई और अगस्त के महीने में हुई लगातार बारिश से खरीफ फसल को काफी नुकसान हुआ है। किसान पिछले काफी समय से फसल को हुए नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे है। अभी तक राज्य सरकार ने मदद की घोषणा नहीं की है, लेकिन राज्य सरकार ने केंद्र से इसके लिए विशेष पैकेज की मांग की थी।   

बाढ़ प्रभावित राज्यों की मदद के लिए बुधवार को केंद्रीय  गृह मंत्रालय द्वारा मदद राशि का एलान किया गया। खास बात ये है कि इसमें महाराष्ट्र को 1492 करोड़ रुपये की निधि मिली है। सहायता प्राप्त करने वाले 14 राज्यों में से महाराष्ट्र को सबसे अधिक सहायता मिली है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस सहायता को लेकर केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि "महाराष्ट्र ने जब भी केंद्र सरकार से कोई मदद मांगी है, तुरंत मिली है, और इस बार भी ऐसा हुआ है।   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसानों को अन्नदाता कहते हैं, और उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि किसी भी संकट में वे किसानों और राज्य के साथ मजबूती से खड़े हैं। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का धन्यवाद करते हुए, मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि इस आर्थिक सहायता से महाराष्ट्र को बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाओं से निपटने में काफी मदद मिलेगी। उन्होंने इसे राज्य के किसानों और जनता के लिए एक बड़ा सहारा बताया।