logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद:बसवराज बोम्मई बोले फडणवीस का सपना नहीं होगा पूरा


मुंबई:महाराष्ट्र के साथ सीमा विवाद का बिगुल फूंकने वाले पड़ोसी राज्य कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्माई ने एक नया ट्वीट कर मराठी भाषी लोगों और महाराष्ट्र को उकसाने का प्रयास किये है.अपने नए ट्वीट में "कन्नड़ भाषियों के बहुसंख्य वाले अक्कलकोट और सोलापुर को कर्नाटक में शामिल करने की बात कही है.इसके साथ ही बोम्माई ने अपने ट्वीट में कहा है की कर्नाटक की एक इंच भी जगह किसी को देने का सवाल ही नहीं उठता है.देवेंद्र फडणवीस का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कर्नाटक अपनी भूमि,पानी और सीमा का रक्षण करने के लिए कटिबद्ध है."
 
महाराष्ट्र के सांगली की जत तहसील की 40 ग्राम पंचायतों ने कर्नाटक में शामिल होने का प्रस्ताव पास किया है.इसी प्रस्ताव का हवाला देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था की उनकी सरकार इस विषय को लेकर विचार कर रही है.इसी का जवाब देते हुए बुधवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था की महाराष्ट्र का एक भी गांव कही नहीं जायेगा लेकिन हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ कर  बेळगाव, कारवार, निपाणी जैसे सीमावर्ती गांवों को राज्य में समाविष्ट किये जाने की जानकारी दी थी.बोम्मई ने एक तरह से फडणवीस को अपने इस ट्वीट के माध्यम से जवाब दिया है.
ज्ञात रहे की 2004 से महाराष्ट्र सरकार दोनों राज्यों के बीच के सीमा प्रश्न को लेकर सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ रही है.लेकिन इसमें अब तक महाराष्ट्र सरकार को जीत नहीं मिली है.