logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

पंकजा मुंडे, परिणय फूके और तिड़ेकर की हुई जीत, बाकी सीटों पर वोटो की गिनती जारी


मुंबई: महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए मतदान के परिणाम आना शुरु हो गए है। भारतीय जनता पार्टी के तीन उम्मीदवार पंकजा मुंडे, परिणय फूके और तिड़ेकर को चुनाव में जीत मिली है। वहीं बाकी सीटों पर वोटो की गिनती जारी है। वहीं शिवसेना के दोनों उम्मीदवार कृपाल तुमाने और भावना गवली को भी जीत मिली है, साथ ही एनसीपी अजीत गुट के दोनों प्रत्याशी अपनी सीट बरकरार रखे हुए है।

ज्ञात हो कि, विधान परिषद की 11 सीटो पर आज विधानसभा में मतदान हुआ। विधानसभा के 274 विधायकों ने चुनाव में मतदान किया। सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक यह चुनाव चला, वहीं पांच बजे से मातो की गिनती शुरु हो गई। चुनाव भाजपा ने पांच, एनसीपी-शिवसेना ने दो-दो और महाविकास आघाड़ी ने तीन उम्मीदवार उतारें थे। 

भाजपा के चार उम्मीदवार विजयी

चुनाव में भाजपा ने अपने पुराने नेताओं को चुनावी मैदान में उतारा था। जिसमें पंकजा मुंडे, परिणय फूके, योगेश तिड़ेकर, सदभाऊ खोत सहीत एक अन्य शामिल है। इन पांच में से चार चुनाव जीत चुके हैं। जिसमें पंकजा, तिडेकर, परिणय सहीत एक अन्य का नाम शामिल है। वहीं एक सीट पर लड़ाई जारी है।

अजीत शिंदे के दोनों उम्मीदवार की विजय

भाजपा सहीत शिंदे और अजीत पवार के दोनों उम्मीदवार भी अपना अपना चुनाव जीत चुके हैं। शिवसेना की तरफ से दो पूर्व सांसद भावना गवली और कृपाल। तुमाने को मैदान में उतारा गया था। जहां दोनों ने जीत दर्ज की है। इसी के साथ एनसीपी अजीत के राजेश विटेकर और शिवाजीराव गर्जे को जीत मिली है।