logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra Budget 2024: आज राज्य का पूर्णकालीन बजट, वित्तमंत्री अजीत पवार करेंगे पेश; किसान, मध्यम वर्ग के लिए बड़ी घोषणा संभव


मुंबई: राज्य विधानसभा का मानसून सत्र शुरु हो चुका है। सत्र के दुसरे दिन यानी आज राज्य का पूर्णकालीन और मौजूदा महायुति सरकार का आख़िरी बजट पेश होगा। वित्तमंत्री अजीत पवार विधानसभा में बजट को पेश करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बजट में किसानों सहीत सामान्य लोगों के लिए सरकार बड़ी घोषणा कर सकती है।

विधानसभा सत्र के पहले दिन सरकार ने राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में प्रस्तुत किया। जिसमें सरकार ने राज्य की विकास दर 2024-25 में 7.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया। इसी के साथ सरकार ने यह भी कह कि, इस दौरान कृषि, सेवा, विनिर्माण सहीत तमाम क्षेत्रों में वृद्धि बनी रहेगी। इसी के यह भी दावा किया कि, राज्य की अर्थव्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था के साथ कदम से कदम मिलाते हुए चलेगी।

कृषि सहीत नागरिकों के लिए बड़ी घोषणा संभव

लोकसभा चुनाव में भाजपा सहीत महायुति को बड़ा झटका लगा है। सबसे ज्यादा बुरी स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों में हुई है। जारी परिणाम की मानें तो किसान सहीत ग्रामीण जनता सरकार से खुश नहीं है। इसी को देखते हुए आज पेश होने वाले बजट में सरकार किसान, मध्यम वर्ग सहीत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बड़ी घोषणा कर सकती है।

यहीं नहीं पिछले दिनों सरकार ने मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना सहीत छत्तीसगढ़ की ऐसी ही योजना की अध्यान किया था। उसी के तर्ज पर महाराष्ट्र में भी ऐसी किसी योजना की घोषणा कर सकती है। इसी के साथ सरकार कपास, धान, सहीत अन्य फसलों की कीमतों सहीत पंजाब की तर्ज पर फसलों को रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज बनाने की भी घोषणा बजट में कर सकती है। 

सदन में विपक्ष रहेगा आक्रामक

लोकसभा चुनाव में मिली जीत और आगमी विधानसभा चुनाव में अपने लिए अनुकूल स्थिती को देखते हुए विपक्ष उत्साह से भरा हुआ है। जिस तरह के परिणाम बीते चुनाव में सामने आएं हैं उसको देखते हुए विपक्षी महाविकास आघाड़ी मान कर चल रही है कि, आगमी विधानसभा चुनाव में उसकी जीत निश्चित है। इसी को देखते हुए विपक्ष इस बार सदन के अंदर ज्यादा आक्रामक रहेगा।