logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

Maharashtra: शरद पवार को जल्द लगेगा बड़ा झटका, करीबी नेता अजित गुट में होगा शामिल


मुंबई: भतीजे के दिए झटके से अभी तक शरद पवार उबरे नहीं हैं। इसी दौरान जल्द उन्हें के और बड़ा झटका लगने की बात कही जारही। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शरद पवार का बेहद करीबी नेता जल्द ही अजित पवार के गुट में शामिल होने वाला है। यही नहीं आगामी मंत्रिमंडल विस्तार में उसे मंत्री भी बनाया जाने वाला है।

उल्लेखनीय है कि, अजित पवार ने 2 जुलाई को एनसीपी में बगावत कर दी थी। उनके साथ छगन भुजबल, हसन मुश्रीफ, दिलीप वलसे पाटिल, धनंजय मुंडे जैसे बड़े चेहरे भी गए। इसके बाद शिंदे-फडणवीस सरकार में अजित पवार ने सीधे उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जबकि भुजबल, मुंडे, वलसे और मुश्रीफ ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इस पृष्ठभूमि में यह चर्चा शुरू हो गई है कि शरद पवार गुट के एक और नेता अजित पवार के संपर्क में हैं।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को विधानसभा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जयंत पाटिल पर तंज कसते हुए कहा था कि वह हम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई है कि शरद पवार का एक और मोर्चा राज्य में अजित पवार का समर्थन करेगा। इससे शरद पवार को एक और बड़ा झटका लगने की संभावना बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार का साथ छोड़ने की तैयारी कर रहे एनसीपी के इस नेता ने सत्र के दौरान बीजेपी नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस से मुलाकात की। इस बैठक में उन्होंने संभावित घटनाक्रम पर विस्तार से चर्चा की। इस नेता के अजित पवार के गुट में शामिल होने के बाद अगले कैबिनेट विस्तार में उन्हें कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई जाएगी।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को पुणे का दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नीस और अजित पवार से चर्चा की। खबर है कि कैबिनेट विस्तार का मुद्दा मुख्य एजेंडा होगा।

'माविया' में ही रहेंगे शरद पवार

जहां पार्टी के बड़े नेता पार्टी छोड़ रहे हैं, वहीं शरद पवार ने साफ कर दिया है कि वह महाविकास अघाड़ी में ही रहेंगे। उन्होंने पूरे राज्य में दौरा कर पार्टी संगठन को फिर से खड़ा करने का इरादा भी जताया है। वह पार्टी में युवाओं को ज्यादा मौका देने की कोशिश कर रहे हैं।