logo_banner
Breaking
  • ⁕ राम रक्षा आंदोलन: उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे सहित यूबीटी के नेता पहुंचे नागपुर ⁕
  • ⁕ पूर्व मुख्यमंत्री पर मंत्री आशीष जायसवाल का तीखा प्रहार, कहा- उद्धव ठाकरे घर से बाहर निकले, ये राम की कृपा ⁕
  • ⁕ 'जनाब उद्धव ठाकरे' को अब याद आए रामलल्ला! पार्टी बचाने के लिए कर रहे 'रामरक्षा': नवनीत राणा का करारा हमला ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

 Maharashtra: मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस कायम, अब तक महायुति गठबंधन में नहीं बनी सहमति


नागपुर: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस जारी है, हालांकि विधानसभा चुनाव के परिणाम शनिवार को ही घोषित हो गए थे। राज्य की 288 सीटों में से 235 सीटों पर महायुति गठबंधन की जीत के बावजूद अब तक मुख्यमंत्री पद को लेकर तीन प्रमुख दलों के बीच सहमति नहीं बन पाई है।

चुनाव के पहले और परिणाम के बाद यह दावा किया जा रहा था कि महायुति में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं होगा, लेकिन चुनाव परिणाम के चार दिन बाद भी नई सरकार के गठन में हो रही देरी ने सवाल उठाए हैं कि क्या महायुति में आपसी तालमेल की कमी हो सकती है।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा का शीर्ष नेतृत्व देवेंद्र फडणवीस को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहता है, जबकि शिंदे गुट एकनाथ शिंदे को फिर से मुख्यमंत्री बनाने की इच्छाशक्ति रखता है। इस कारण, दो तिहाई बहुमत के बावजूद महाराष्ट्र में नई सरकार के शपथ ग्रहण में देरी हो रही है।

भाजपा और शिवसेना शिंदे गुट के बीच मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नाम सामने हैं, लेकिन फिलहाल चर्चा देवेंद्र फडणवीस के नाम की ही हो रही है। भाजपा ने राज्य में सबसे अधिक सीटें जीती हैं, और इसलिए पार्टी देवेंद्र फडणवीस को अगला मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।

हालांकि, जब तक मुख्यमंत्री पद पर औपचारिक घोषणा नहीं होती, तब तक यह कहना मुश्किल है कि राज्य में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस स्थिति को देखते हुए कुछ राजनीतिक पंडित यह भी याद दिला रहे हैं कि भाजपा ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी सरप्राइज देते हुए सीएम पद पर नए चेहरों का ऐलान किया था। अब यह देखना होगा कि महाराष्ट्र की सत्ता किसके हाथों में सौंपी जाती है।